संदेशखाली के बाद हिंगलगंज, क्या चल रहा है राज्य में ?
शुक्रवार संदेशखाली के एक घर से हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए थे। जिसे लेकर विपक्ष पहले ही आक्रमण कर चुकी है। अब तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कुछ तस्वीरें पेश कीं है।
एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: कल संदेशखाली और आज हिंगलगंज। राज्य के कई इलाके मानो बारूद के ढेर पर बैठा हुआ है। कम से कम आज प्रदेश की तस्वीर कुछ ऐसी ही दर्शाता है। शुक्रवार संदेशखाली के एक घर से हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए थे। जिसे लेकर विपक्ष पहले ही आक्रमण कर चुकी है। अब तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कुछ तस्वीरें पेश कीं है। कुणाल घोष ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ''बशीरहाट अंतर्गत हिंगलगंज के हसनाबाद पंचायत में रखे बम में विस्फोट से बीजेपी नेता निमाई दास के भाई गंभीर रूप से घायल हो गए है।
कुणाल घोष ने सोशल मीडिया पर ये पोस्ट क्यों किया, हालांकि इस पर उनकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन कई लोगों के मुताबिक उनका ये पोस्ट संदेशखाली से ध्यान भटकाने के लिए है।
বসিরহাটের অন্তর্ভুক্ত হিঙ্গলগঞ্জের হাসনাবাদ পঞ্চায়েতে বিজেপির নেতা নিমাই দাসের ভাইয়ের বাড়িতে মজুত রাখা বোমার বিস্ফোরণে গুরুতর আহত বাড়ির বাসিন্দারা। স্থানীয় মানুষের অভিযোগ এই প্রবল গরমে মজুত করে রাখা অত বোমায় বিস্ফোরণের ফলেই এই মর্মান্তিক ঘটনা। পুলিস সত্যাসত্য দেখুক।