New Update
/anm-hindi/media/media_files/2025/07/04/russia-ukraine-war-2025-07-04-17-51-49.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाया है। शुक्रवार को रूस ने एक के बाद एक कई रॉकेट दागे। खास बात ये है कि रूस का यूक्रेन पर ये हमला अमेरिकी हथियारों की आपूर्ति रुकने के ठीक बाद किया गया है।जानकारी के मुताबिक, कीव पर रूस का ये हमला इतना भयावह था कि कुछ समय के लिए लोगों को लगा कि कोई तेज भूकंप आया है। इस हमले में अभी तक 19 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। सभी घायलों को आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।