/anm-hindi/media/media_files/2025/07/04/cm-dhami-2025-07-04-18-31-37.jpg)
cm dhami
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर नदी उत्सव कार्यक्रम का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान सीएम ने मां गंगा की पूजा अर्चना कर राष्ट्र समाज के लिए सुख समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए विशेष है। आज से चार वर्ष पूर्व मुझे उत्तराखंड राज्य के मुख्य सेवक के रूप में मेरी पार्टी ने मेरे लिए यह जिम्मेदारी तय की थी। इन चार वर्षों में अनेक चुनौतियां हमारे सामने आईं और हर बार वो चुनौतियां हमारे लिए अवसर बन गईं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास।
नदी महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में हर की पौड़ी पर मां गंगा की पूजा अर्चना कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद लोगों को गंगा स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।#NadiMahotsav2025… pic.twitter.com/VUJNkZTA19
— CM Office Uttarakhand (@ukcmo) July 4, 2025