/anm-hindi/media/media_files/6BLdUwknhqWWIGIib4Bz.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: अपने पहले खिताब की तलाश में लगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को आईपीएल-2023 के मुकाबले में बुधवार को कोलकाता नाइटराइडर्स ने हरा दिया। वही आरसीबी के लिए कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। उन्होंने 37 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके जड़े। उन्हें आंद्रे रसेल ने पारी के 13वें ओवर की पहली ही गेंद पर शिकार बनाया। उन्हें वेंकटेश अय्यर ने बाउंड्री लाइन के करीब शानदार कैच करते हुए पवेलियन की राह दिखाई। तब स्टेडियम में उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। जैसे ही विराट आउट हुए, कैमरा अनुष्का की तरफ मुड़ गया। वह एकदम से निराश हो गईं।
WHAT. A. CATCH 🔥🔥@Russell12A gets the big wicket of Virat Kohli as @venkateshiyer takes a stunning catch 👏🏻👏🏻#TATAIPL | #RCBvKKRpic.twitter.com/RNrIKSaqTs
— IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2023
https://t.co/kul20fUfRa anushka sharma reaction when kohli got out #anushkasharma#viratkohli#ipl2023#rcb#kkrpic.twitter.com/wgGEh43OKM
— aditya (@adityapandey423) April 26, 2023