जानिए क्यों अगला आईपीएल सीजन खेलना चाहते हैं MS Dhoni

 आईपीएल 2023 (IPL 2023) के फाइनल में एमएस धोनी (MS Dhoni) की चेन्नई सुपर किंग्स ने हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस को हराकर ट्रॉफी जीत ली।

New Update
 MS DHONI

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आईपीएल 2023 (IPL 2023) के फाइनल में एमएस धोनी (MS Dhoni) की चेन्नई सुपर किंग्स ने हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस को हराकर ट्रॉफी जीत ली। धोनी की कप्तानी में चेन्नई (

Csk Win Ipl 2023 Final) की यह पांचवीं आईपीएल ट्रॉफी है। इस जीत के साथ ही टीम मुंबई इंडियंस के साथ सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है। धोनी ने जीत के बाद कहा था कि वह अगले आईपीएल सीजन में खेलना चाहेंगे। इसकी कई वजह हो सकती हैं, लेकिन एक कारण है जिसकी वजह से माना जा रहा है कि वह खेलना चाहते हैं। 

बता दे महेंद्र सिंह धोनी का अगले आईपीएल सीजन में टीम के पास मौजूदा समय में कप्तानी का कोई विकल्प नहीं है। धोनी के अगले सीजन में खेलने की एक वजह यह भी हो सकती है कि टीम के पास उनके रिटायरमेंट (MS Dhoni Retirement) के वक्त एक नए कप्तान का विकल्प रहे। ऐसे में धोनी के आईपीएल 2024 में खेलने से टीम नए कप्तान का चयन कर सकती है। इसके चयन में महेंद्र सिंह धोनी एक अहम भूमिका निभा सकते हैं। यह भी एक बड़ी वजह धोनी के अगले सीजन में खेलने की मानी जा रही है।