लक्ष्मी पूजा अवसर पर वृद्धा आश्रम में वस्त्र वितरण

नई साड़ी, लुंगी, धोती एवं टी शर्ट भेंट दी। मौके पर उपस्थित वृद्धा आश्रम संचालक सुभाष महाजन ने कहा आज आश्रम के बुजुर्गों ने स्वयं ही लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
lakhsmi puja 2810

Clothes Distribution

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, सालानपुर : रूपनारायणपुर हिंदुस्तान केबल्स पुनर्वासन समिति द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम में शनिवार लक्ष्मी पूजा के अवसर पर लक्ष्मी माँ की विधिवत पूजन कर वृद्धा आश्रम में वस्त्र वितरण किया गया, इस दौरान लक्ष्मी पूजा का भी आयोजन किया गया। पूजा कार्यक्रम में बाराबनी तृणमूल कांग्रेस युवा नेता मुकुल उपाध्याय, सालानपुर प्रखंड तृणमूल कांग्रेस उपाध्यक्ष भोला सिंह ने संयुक्त रूप से 18 वृद्ध महिला एवं 8 वृद्ध पुरुषों को नई साड़ी, लुंगी, धोती एवं टी शर्ट भेंट दी। मौके पर उपस्थित वृद्धा आश्रम संचालक सुभाष महाजन ने कहा आज आश्रम के बुजुर्गों ने स्वयं ही लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया है।