Jagganath Mondal
एडिट
New Update
/anm-hindi/media/media_files/2025/06/12/cC5aof9YoM1gbJqxuGg7.jpg)
Passenger plane crashes in Ahmedabad
एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : अहमदाबाद के मेघनानी नगर में एयर इंडिया का एक यात्री विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर तुरंत पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस पहुँच गईं और घायलों को पास के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के मुताबिक एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली उड़ान संख्या AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती आशंका तकनीकी खराबी की है। बोइंग 787-8 विमान में 242 पैसेंजर और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, 1 कनाडाई नागरिक है और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)