Aaj Ka Rasifal : कर्क और सिंह सहित इन राशियों के लिए दिन रहेगा खुशनुमा

मन मुताबिक सफलता मिलेगी। वहीं कई राशियों को आज सच्चा प्यार मिलेगा। आइए दैनिक राशिफल (daily Horoscope) पढ़ के जानते है कैसा रहेगा आज का दिन। 

author-image
Kalyani Mandal
New Update
aaj ka rasi.

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आज का राशिफल (aaj ka rasifal) के अनुसार आज का दिन (today Horoscope) राशि चक्र की सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कई राशि (rasifal) के जातकों को कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। वहीं कई राशियों को आज सच्चा प्यार मिलेगा। आइए दैनिक राशिफल (daily Horoscope) पढ़ के जानते है कैसा रहेगा आज का दिन। 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) : आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप काम के सिलसिले में मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में जिस कारण आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार में आपको सबका सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) : आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम की भागदौड़ से अपने लिए कुछ समय निकालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई बड़ा लेन-देन आज न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) : आज आप लम्बी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढाव बना रहेगा। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम आज शुरू न करें। कोई बडी रकम उधार किसी को न दें। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई नयी पार्टनरशिप शुरू कर सकते हैं। 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today) : आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में किसी की शादी विवाह का योग बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में नये अवसर बनेंगे। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today) : आज आपका मन अपने किसी परिचित के व्यवहार से खिन्न दिखाई पड़ेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आप परिवर्तन न करें। कोई बड़ा डिसीजन आज न लें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today) : आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी कार्य विशेष के चलते आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कोई नया काम आज शुरू न करें। वाद-विवाद से बचें। परिवार में आपसी कलह हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) : आज आप कहीं बाहर परिवार के साथ जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई नया काम नई साझेदारी से शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बन सकता है। 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) : आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको अच्छे लोगो का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में नये काम की कार्य योजना बन सकती है। आपका परिवार आपके हर निर्णय में साथ होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today) : आज स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा। 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today) : आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना कर सकते हैं। किसी लम्बी यात्रा पर आप जाए तो वाहन आदि का उपयोग में सतर्कता बरतें। व्यापार क्षेत्र में किसी को बड़ी रकम उधार न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today) : आज आप अपने स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। आपका मन अध्यात्म की ओर रहेगा। आप व्यापार-व्यवसाय में आज परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।