New Update
/anm-hindi/media/media_files/2024/10/30/jrfmVt73DKETQvn0hIFQ.jpg)
एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: रामनगरी अयोध्या में लगभग 500 सालों बाद भव्यता के साथ दिवाली मनाई गयी। इसके लिए राम मंदिर ट्रस्ट लगातार तैयारियां कर रही थी। बुधवार रामनगरी में 25 लाख दीये जलाए गए तो 1,121 लोगों ने एक साथ की सरयू आरती की। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार भगवान राम के आगमन पर दीपोत्सव का आयोजन हुआ।
इस दौरान 35 मिनट में 25 लाख 12 हजार 585 दीये जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। इसके साथ 1 हजार 121 लोगों ने एक साथ सरयू आरती कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम का शुभारंभ पहला दीया जलाकर किया। एएनएम न्यूज़ पर देखिये यह भव्य दृश्य।
Ksheera Abhishekam to Shri Ram Lalla
— Anu Satheesh 🇮🇳🚩 (@AnuSatheesh5) October 30, 2024
After 500 years Deepawali celebrated in it's full glory in Ayodhya 🔥🔥 pic.twitter.com/u4YpH4uk3k