New Update
/anm-hindi/media/media_files/4kJc29VMmqNDE88JcwXp.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: कई बार कुछ जेनेटिक डिसऑर्डर के कारण इंसान ही नहीं बल्कि जानवरों के शरीर में भी विकृति आ जाती है, जिसके चलते उनके शरीर की बनावट दूसरे प्राणियों से अलग हो जाती है। ऐसे जानवरों को देखकर कोई भी हैरान हो सकता है। एक ऐसा ही कछुए का वायरल वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। इस वीडियो को देखकर नेटीजंस का सिर चकरा रहा है। दरअसल वीडियो में नज़र आ रहे दो मुंह वाले कछुए को देखकर लोग दंग हो रहे हैं।
snapping turtle with 2 mouths pic.twitter.com/ACfJhFRhKN
— clips that go hard (@clipsthatgohard) April 24, 2023
इस कछुए का ये वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें आप देखेंगे कि एक शख्स हाथ में कछुआ पकड़े नजर आ रहा है। लेकिन जब ये कछुआ अपना मुंह खोलता है तो इसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। दरअसल, इस कछुए के 2 मुंह है, जिसे खोलकर वो करतब दिखाता नजर आ रहा है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)