एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : इंग्लिश बाजार थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार महिला बिहार की है और गिरफ्तार महिला का नाम हाजरा बेगम है। बीती रात गुप्त सूत्र से सूचना मिलने के बाद इंग्लिश बाजार थाना पुलिस ने आम बाजार इलाके में छापेमारी की और महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसे आज मालदा जिला अदालत में पेश किया गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार महिला के पास से 415 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया और महिला यह ब्राउन शुगर कालियाचक से बिहार ले जा रही थी।