भाजपा ने जामुड़िया में चलाया जन सम्पर्क अभियान

आज जामुड़िया भाजपा की ओर से जामुड़िया बाजार में केन्द्र सरकार के द्वारा दस सालों में किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के लिए एक जन सम्पर्क अभियान चलाया गया। यह जन सम्पर्क अभियान जामुड़िया सिनेमा मोड़ से शुरू कर बाजार

author-image
Kalyani Mandal
New Update
public ralation

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : आज जामुड़िया भाजपा की ओर से जामुड़िया बाजार में केन्द्र सरकार के द्वारा दस सालों में किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के लिए एक जन सम्पर्क अभियान चलाया गया। यह जन सम्पर्क अभियान जामुड़िया सिनेमा मोड़ से शुरू हो कर बाजार इलाके में स्थित छोटे बड़े दुकानदार, फल  सब्जी, मैडिकल, बसनालय एवं फर्नीचर विक्रेता दुकानो में केन्द्र सरकार के द्वारा किए गए कार्यो को इस जन सम्पर्क अभियान के माध्यम से लोगों को इसकी जानकारी दी गई। इस मौके पर आसनसोल जिला लोकसभा इन्चारज पार्थों सारथी कुंडू मंडल चार अध्यक्ष संजय सिंह, संतोष सिंह, साधन माजी, मिनालकान्ति घोष, प्रशान्त मिश्रा, अशोक नोनिया, राम कुमार के अलावा भाजपा समर्थक मौके पर उपस्थित थे। इसे लेकर जानकारी देते हुए आसनसोल जिला लोकसभा इन्चारज पार्थों सारथी कुंडू ने बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव में जामुड़िया विधानसभा केंद्र से भाजपा को बड़ी बढ़त दिलाने के लिए सभी भाजपा कर्मियों को जी तोड़ मेहनत करनी होगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में जो काम हुआ है उसे देखते हुए यह निश्चित है कि इस बार भी जनता का आशीर्वाद बीजेपी के साथ ही रहेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले के चुनावों में इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को बड़ी बढ़त मिली जो इस बार भी भाजपा कार्यकर्ताओं का पूरा भरोसा है कि जामुड़िया से भारी बढ़त मिलेगी।