गृहिणी की संदिग्ध मौत, परिवार ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

 मिहिजाम थाना के हाशिपहाड़ी इलाके में एक 19 वर्षीय गृहिणी की घर के अंदर संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कम्प मच गया। मृतका का नाम पूजा यादव है, मृतक के पिता का घर रूपनारायणपुर फाड़ी अन्तर्गत हिंदुस्तान केबल्स से सटे न्यू मार्केट इलाके में है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Suspicious death

Suspicious death

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : मिहिजाम थाना के हाशिपहाड़ी इलाके में एक 19 वर्षीय गृहिणी की घर के अंदर संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कम्प मच गया। मृतका का नाम पूजा यादव है, मृतक के पिता का घर रूपनारायणपुर फाड़ी अन्तर्गत हिंदुस्तान केबल्स से सटे न्यू मार्केट इलाके में है। जानकारी के अनुसार 16 महीने पहले ही पूजा की शादी मिहिजाम थाना के हाशिपहाड़ी निवासी रोहित यादव से हुई थी और एक पाँच महीने का बच्चा भी है। पूजा की अप्राकृतिक मौत आज दोपहर हांसीपहाड़ी स्थित उसके ससुराल में हुई। ‌

इस संबंध में मृतका पूजा के पिता प्रेमसागर यादव ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी है। और हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। घटना की खबर मिलते ही वे हांसीपहाड़ी पहुँचे, लेकिन उनके पहुँचने से पहले ही पूजा का लटकता हुआ शव नीचे उतार लिया गया था। इससे उनका संदेह और गहरा हो गया है।

वहीं पूजा के पति रोहित यादव ने बताया कि आज दोपहर खाने-पीने के बाद पूजा ने अपने रूम का दरवाजा बंद कर लिया था। दोपहर में जब कई बार खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो आखिरकार उन्होंने मशीन की मदद से दरवाजा काटा और अंदर प्रवेश किया तो पूजा को मृत पाया। 

घटना के बारे में जामताड़ा एसडीपीओ विकास आनंद लंगुरी ने बताया कि हालांकि शुरुआत में यह आत्महत्या का मामला लग रहा था, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शव के पोस्टमार्टम के बाद सही कारणों का पता चलेगा। ‌

वही खबर मिलते ही मिहिजाम थाना ओसी विवेकानंद दुबे समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। और जांच कर रहे है।