/anm-hindi/media/media_files/zj84AW0S5bSAXybs5qEh.jpg)
Ukhra Girls School in Andal area
टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : अंडाल (Andal) क्षेत्र में उखरा गर्ल्स स्कूल (Ukhra Girls School) के सामने सुबह सात बजे दर्दनाक हादसा (Accident) हो गया। दरअसल उखरा के शुको व पारा निवासी साधन भंडारी (62) शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अंडाल के उखरा पुलिनबिहारी गोश्ठ बिहारी बालिका विद्या मंदिर के सामने सड़क किनारे खड़े थे। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस घटना में साधन भंडारी और बाइक सवार दोनों घायल हो गए। दोनों को उखरा फांड़ि पुलिस इलाज के लिए पहले उखरा विशेष ग्रामीण अस्पताल ले गई। साधन भंडारी की चोटें गंभीर थीं और उन्हें दुर्गापुर के महकमा अस्पताल (Mahakma Hospital in Durgapur) में स्थानांतरित कर दिया गया। जंहा डॉक्टर ने साधन भंडारी को मृत (dead) घोषित कर दिया।
उखरा क्षेत्र के स्थानीय निवासियों की शिकायत है कि स्कूल के समय कई युवा लड़के-लड़किया स्कूल के सामने तेज गति से बाइक लेकर चलते हैं। इसके पहले भी कई छोटी-मोटी दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। स्थानीय निवासी तारक माली ने बताया कि बार-बार पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों की मांग है कि इलाके में तुरंत बंपर और सिविक वालंटियर मुहैया कराए जाएं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन और उखरा पंचायत ने पहले ही इस मामले पर ध्यान दिया होता तो एक मासूम की जान नहीं जाती।