दुनिया का सबसे छोटा देश : जानिए जनसंख्या और क्षेत्रफल

author-image
Harmeet
New Update
दुनिया का सबसे छोटा देश : जानिए जनसंख्या और क्षेत्रफल

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : क्या आपको पता है एक ऐसा देश है, जहां सिर्फ 27 लोग रहते हैं। यह जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा? लेकिन यह पूरी तरह से सच है। दुनिया का सबसे छोटा देश सीलैंड है, जो इंग्लैंड के पास स्थित है। सबसे छोटे देश को माइक्रो नेशन कहा जाता है और जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिली होती है। 



इंग्लैंड के सफोल्क बीच से करीब 10 किमी की दूरी पर यह देश स्थित है। यह देश एक किले पर बसा है जो खंडहर हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक द्वितीय विश्य युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने इस किले का निर्माण कराया था। ब्रिटेन ने बाद में इस किले को खाली कर दिया। तभी से सीलैंड पर अलग-अलग लोगों का कब्जा रहा है। 13 साल पहले 9 अक्टूबर 2012 को रॉय बेट्स नाम के एक शख्स ने अपने आपको सीलैंड का प्रिंस घोषित किया था। बेट्स की मौत के बाद से इस पर उनके बेट माइकल का राज है। यह किसी देश का हिस्सा नहीं हैं। सीलैंड का कुल क्षेत्रफल 250 मीटर (0.25 किलोमीटर) है। लेकिन जर्जर हालत में पहुंच गए इस किले को सीलैंड के अलावा रफ फोर्ट भी कहा जाता है। सीलैंड का क्षेत्रफल बहुत कम है जिसकी वजह से इसके पास आजीविका का कोई साधन नहीं है। बताया जाता है कि जब लोगों को इस देश के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली, तो लोग यहां रहने वाले लोगों की मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने खूब चंदा दिया और इससे यहां के लोगों को आर्थिक सहायता मिली। इसके बाद यहां के लोगों की अजीवका चलने लगी। सीलैंड को अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिलने के बाद भी यहां की अपनी मुद्रा और स्टाम्प टिकट है।



अब यहां पर लोग घूमने के लिए जाते हैं जिसकी वजह से यहां लोगों की कमाई भी होने लगी है। इस माइक्रो नेशन के पास खुद का हेलीपैड भी है। 





गैरमान्यता प्राप्त देशों में सीलैंड भले ही सबसे छोटा देश माना जाता है, पर वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है। 





यूरोपीय कंट्री वेटिकल सिटी, इटली की राजधानी रोम के बीचों बीच बसा है जिसका क्षेत्रफल 0.44 स्क्वैयर किममी यानी आधा किलोमीटर से भी कम है। यहां पर पोप का राज है।