/anm-hindi/media/media_files/t1M5uJ4WQjIP5d77NjDS.jpg)
Whose government will be formed in Karnataka
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर ‘जी न्यूज’ ने MATRIZE के साथ मिलकर कर्नाटक चुनाव(karnataka assembly elections) को लेकर ओपिनियन पोल किया है। जिसमें चुनाव से पहले राज्य की जनता से कुछ मसलों पर राय जानने की कोशिश की गई। इसके साथ ही ओपिनियन पोल में ये भी जानने की कोशिश की गई है कि सूबे में किसकी सरकार बनेगी, किस पार्टी को कितना वोट प्रतिशत मिलेगा और साथ ही कर्नाटक में सीएम चेहरे के फेस के लिए जनता की पहली पंसद क्या है?
ओपिनियन पोल में इस बात पर मुहर लगाई है कि कर्नाटक(Karnataka) में एक बार फिर से भाजपा सत्ता पर काबिज होने जा रही है। ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा सबसे पार्टी के तौर पर उभरते दिख रही है। भाजपा को 103-115 सीटें मिलने की संभावनाएं है। कांग्रेस को 79-91 सीटें मिल सकती है। वहीं जेडीएस को 26-36 और अन्य के खाते में 1-3 सीट आ सकती है। साल 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव की नतीजे की बात करे तो भाजपा को 104 सीटें मिली थी, जबकि कांग्रेस के खाते में 78 सीटें आई थी। इसके अलावा ओपिनियन पोल में भाजपा (BJP) को 42 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है। कांग्रेस (Congress) को 40%, जेडीएस को 15 फीसद और अन्य को 3 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)