History 1 April: अप्रैल फूल ही नहीं, ये भी हैं 1 अप्रैल की अहम घटनाएं

1 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1976 में आज ही के दिन स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर एप्पल कंपनी की स्थापना की थी। 1582 में 1 अप्रैल के दिन ही फ्रांस में फूल्स डे की शुरुआत हुई थी।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
15 history today

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 1 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1976 में आज ही के दिन स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर एप्पल कंपनी की स्थापना की थी। 1582 में 1 अप्रैल के दिन ही फ्रांस में फूल्स डे की शुरुआत हुई थी।

1 अप्रैल का इतिहास (1 April Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 1997 में आज ही के दिन मार्टिना हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनीं थीं।
  • 1979 में 1 अप्रैल के दिन ही ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित हुआ था।
  • 1976 में आज ही के दिन स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर एप्पल कंपनी की स्थापना की थी।
  • 1976 में 1 अप्रैल के दिन ही दूरदर्शन को रेडियो से अलग करके दूरदर्शन कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई थी।
  • 1973 में आज ही के दिन भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में चीताओं को बचाने के लिए ‘टाइगर बचाओ’ अभियान चलाया गया था।
  • 1969 में 1 अप्रैल के दिन ही भारत का पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन महाराष्ट्र के तारापुर क्षेत्र में शुरू हुआ था।
  • 1936 में आज ही के दिन ओडिशा को बिहार से अलग करके एक नया राज्य बनाया गया था।
  • 1935 में 1 अप्रैल से ही भारतीय रिजर्व बैंक ने काम करना शुरू किया था।
  • 1933 में आज ही के दिन पाकिस्तान कराची में भारतीय वायु सेना की स्थापना की गई थी।
  • 1912 में 1 अप्रैल को ही दिल्ली को भारत की राजधानी और एक प्रांत घोषित किया गया था।
  • 1891 में आज ही के दिन फ्रांस की राजधानी पेरिस और ब्रिटेन की राजधानी लंदन के बीच दूरभाष संपर्क शुरू हुआ था।
  • 1878 में 1 अप्रैल के दिन ही कोलकाता में बनी संग्रहालय की नई इमारत को जनता के लिए खोला गया था।
  • 1839 में आज ही के दिन कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शुरू किया गया था।
  • 1582 में 1 अप्रैल के दिन ही फ्रांस में फूल्स डे की शुरुआत हुई थी।

1 अप्रैल का इतिहास (1 April Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1937 में आज ही के दिन भारत के 13वें उपराष्ट्रपति रहे मोहम्मद हामिद अंसारी का जन्म हुआ था।
  • 1936 में 1 अप्रैल के दिन ही हिंदी सिनेमा की 60 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री जबीन जलील का जन्म हुआ था।
  • 1929 में आज ही के दिन उपन्यासकार मिलान कुंदेरा का जन्म हुआ था।
  • 1922 में 1 अप्रैल के दिन ही अमेरिकी लेखक विलियम मैनचेस्टर का जन्म हुआ था।
  • 1911 में आज ही के दिन भारतीय एथलीट फौजा सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1911 में 1 अप्रैल के दिन ही प्रमुख कवि और लेखक केदारनाथ अग्रवाल का जन्म हुआ था।
  • 1891 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्राण कृष्ण पारिजा का जन्म हुआ था।
  • 1889 में 1 अप्रैल के दिन ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बालीराम हेडगेवार का जन्म हुआ था।

1 अप्रैल को हुए निधन

  • 2015 में आज ही के दिन हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार कैलाश वाजपेयी का निधन हुआ था।
  • 2010 में 1 अप्रैल के दिन ही पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) के युग की शुरुआत करने वाले हेनरी एडवर्ड रॉबर्ट्स का निधन हुआ था।
  • 1977 में आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच रैडक्लिफ़ नाम की विभाजन रेखा तैयार करने वाले सर सिरिल रैडक्लिफ़ का निधन हुआ था।
  • 1907 में 1 अप्रैल के दिन ही कथाकार और इतिहासकार गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी का निधन हुआ था।

1 अप्रैल के दिन उत्सव

  • ओडिशा डे
  • अप्रैल फूल्स डे