New Update
/anm-hindi/media/media_files/UbgWAP8VmEKLjgC2usE7.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : वित्तमंत्री इस बार छठा बजट सदन में पेश कर रही हैं। मोरारजी देसाई के बाद सीतारमण ही दूसरी वित्त मंत्री हैं, जिन्हें छह बार बजट पेश करने का मौका मिला। चलिए जानते है आज के बजट के 40 पॉइंट -
- तीन प्रमुख रेल कॉरिडोर बनाए जाने की योजना है।
- राज्यों को ब्याजमुक्त लोन देंगे। सरकार उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। सी-फुड का निर्यात दो गुना हुआ। इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
- 10 सालों में एयरपोर्ट की संख्या दोगुनी: 10 सालों में एयरपोर्ट की संख्या दोगुनी की है। बुनियादी ढांचागत विकास पर पहले से 11 फीसदी ज्यादा खर्च किया।
- 7 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं है। टैक्स स्लैब पर निर्मला सीतारमण की घोषणा।
- 41 हजार डिब्बे वंदे भारत के तहत चलाए गए। लक्ष्यदीप के विकास को बढ़ावा देंगे। जनसंख्या नियंत्रण के लिए कमेटी गठित होगी।
- 1 करोड़ घर में सौर ऊर्जा का लक्ष्य रखा गया है। 300 यूनिट फ्री का लक्ष्य
- 10 सालों में विमानन क्षेत्रों का कायाकल्प किया गया।
- 50 लाख रोजगार बढ़ाने का लक्ष्य है। इसके अलावा निर्यात को दो गुना किया जाएगा।
- पीएम योजना के तहत 70 फीसदी घर महिलाओं को दिए गए।
- सरकार का अगले 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।
- सरकार की योजना के बाद 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनीं
- 2 करोड़ आवास को अगले 5 साल में पूरा करेंगे।
- जीएसटी से एक देश, एक कर का सपना पूरा हुआ।
- देश की अर्थव्यवस्था पिछले 10 सालों में बढ़ी है।
- वित्त मंत्री के अनुसार महिला शिक्षा में 44 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
- 9 से 14 साल की लड़कियों के लिए टीकाकरण योजना है।
- वित्त मंत्री ने कहा केंद्र सरकार ने तय समय में सभी प्रोजेक्ट पूरे किए।
- वित्त मंत्री ने कहा नए मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है।
- 2 करोड़ आवास 5 साल में पूरे किए।
- 34 लाख करोड़ डीबीटी के जरिए दिए गए।
- वित्त मंत्री ने कहा देश वित्तिय क्षेत्र में मजबूत हुआ है।
- टैक्स में 3 गुना बढ़ोतरी: 10 साल में डायरेक्ट टैक्स में 3 गुना बढ़ोतरी हुई है। 2024 तक वित्तीय घाटे को, 5.8 फीसदी करने की योजना।
- 2025 तक वित्तीय घाटे को 5.1 फीसदी करने की योजना। इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं। स्टार्ट अप के लिए टैक्स छूट 1 साल और बढ़ाई गई
- वित्त मंत्री ने कहा केंद्र सरकार कौशल विकास को बढ़ावा दे रही है।
- देश में तीन तलाक पर कड़े कानून बनाए गए। महिलाओं को सशक्त किया।
- केंद्र सरकार समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
- देश के 6 करोड़ लोगों को फसल बीमा दिया गया है।
- वर्तमान की सरकार में आम जनता सशक्त हुई है।
- देश में 15 नए एम्स और 390 यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई।
- देश की एक तिहाई महिलाओं को आरक्षण मुहैया करवाया।
- देश में 7 नई आईआईटी और 7 नए आईआईएम जैसे शिक्षा संस्थान खोले गए।
- लोगों की आमदनी बढ़ी है। देश में महंगाई ज्यादा नहीं है।
- वित्त मंत्री बोलीं-देश को नई दिशा और नई उम्मीद दी।
- वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने कहा-हमारी सरकार ने तीन तलाक को खत्म किया।
- वित्त मंत्री ने कहा-राष्ट शिक्षा नीति 2020 में बदलाव किया।
- वित्त मंत्री ने कहा-10 सालों में देश की महिलाओं को सशक्त किया है।
- ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आय बढ़ी है।
- वित्त मंत्री ने कहा-स्किल इंडिया के तहत 1.4 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग दी गई।
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद खत्म किया है।
- वित्त मंत्री ने कहा-सरकार ने 25 हजार लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।
- पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। 80 लाख लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया।
- वित्त मंत्री ने कहा-सरकार का गरीब, युवा और महिला विकास पर फोकस है।
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- देश चुनौतियों से गुजर रहा है। ज्यादा से ज्यादा नौकरियां दी जाएंगी।
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं-2047 तक देश विकसित राज्य बनेगा
- कर दाता सेवाओं में सुधार: 5 सालों में कर दाता सेवाओं में सुधार हुआ है। अनुमान के मुताबिक राज्य कोषीय घाटा जीडीपी का 5.8 फीसदी है।