New Update
/anm-hindi/media/media_files/8BTEfqHQMGGQ1Qt4OK5Y.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज यानी 23 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में लगातार तीसरी एनडीए सरकार का पहला बजट पेश किया।
नौकरीपेशा
- स्टैंडर्ड डिडक्शन में राहत, 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार हुआ।
- नए टैक्स रिजीम में बड़े बदलाव, 17.5 हजार का फायदा। पुराने में कोई बदलाव नहीं।
- नए टैक्स रिजीम में 3 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री।
- 3 से 7 लाख तक 5% इनकम टैक्स।
- 7 से 10 लाख तक 10% इनकम टैक्स।
- 10 से 12 लाख तक 15% इनकम टैक्स।
- 12 से 15 लाख तक 20% इनकम टैक्स।
- 15 लाख से ज्यादा इनकम पर 30% टैक्स लगेगा।
- फॉर्मल सेक्टर में पहली नौकरी वालों को एक महीने का वेतन मिलेगा।
- वेतन राशि 15 हजार रुपये डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए तीन किस्तों में।
- योग्यता सीमा एक लाख रुपये प्रति माह होगी। 2.10 करोड़ युवाओं को फायदा ।
- पहली नौकरी वाले 30 लाख युवाओं का एक महीने का पीएफ सरकार भरेगी।
- PM सूर्यघर योजना से 1 करोड़ परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली।
- म्यूच्युअल फंड या UTI के पुनः खरीदारी पर 20% टीडीएस वापस लिया गया।
व्यापारी
- 20 तरह के खनिज, आयातित सोना-चांदी सस्ते होंगे, कस्टम ड्यूटी घटाई गई।
- मोबाइल फोन सस्ते होंगे। फोन और चार्जर पर ड्यूटी घटाकर 15% की गई।
- एक्सपोर्ट के लिए बनने वाले लेदर गुड्स को जीएसटी से छूट।
- सोना और चांदी के गहनों पर कस्टम्स ड्यूटी घटाकर 6% की गई।
- प्लेटिनम पर 6.4 फीसदी सीमा शुल्क घटाया जाएगा।
- ई-कॉमर्स ऑपरेटर्स के लिए TDS 1% घटाकर 0.1 फीसदी किया गया
- देश में 12 नए इंडस्ट्रियल हब बनेंगे।
- MSME के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम का दायरा बढ़ेगा।
- मुद्रा लोन की रकम 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए।
- सिडबी की नई ब्रांच खोली जाएंगी। 4 ब्रांच इसी साल खुलेंगी।
- 50 मल्टी प्रोडक्ट फूड यूनिट सेटअप के लिए फंड दिया जाएगा।
- फूड सेफ्टी लैब खोलने के लिए MSME को मदद दी जाएगी।
- ई कॉमर्स एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए प्राइवेट सेक्टर के साथ स्कीम।
- इंटर्नशिप के लिए 500 टॉप कंपनियों में 5 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप।
- CSR के तहत युवाओं की इंटर्नशिप का 10% खर्च कंपनियां वहन करेंगी।
- स्टार्टअप पर लगने वाला एंजेल टैक्स खत्म किया गया।
किसान
- किसानों और कृषि क्षेत्र के 1.52 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान
- किसानों के लिए बजट 21.6% यानी 25 हजार करोड़ रुपए बढ़ाया।
- 32 फसलों की 109 नई किस्में लाएंगे, 19 किस्में उच्च पैदावार वाली।
- सरसों, मूंगफली, सनफ्लॉवर और सोयाबीन जैसी फसलों पर फोकस।
- 400 जिलों में फसलों का डिजिटल सर्वे किया जाएगा।
- एक साल में नेचुरल फॉर्मिंग से एक करोड़ किसान जुड़ेंगे
- 6 करोड़ किसानों की जानकारी लैंड रजिस्ट्री पर लाई जाएगी।
- 5 राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
- मिनिमम सपोर्ट प्राइस यानी, MSP को लेकर बजट में कोई घोषणा नहीं।
- आदिवासी बहुल 63,000 गांवों के लिए PM जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान योजना।
स्टूडेंट
- एक करोड़ युवाओं को 5 साल में टॉप-500 कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका।
- रोजगार, कौशल प्रशिक्षण के लिए 5 PM योजनाओं का पैकेज।
- 5 साल में 4 करोड़ 10 लाख युवाओं को लाभ होगा। दो लाख करोड़ खर्च होंगे।
- हर साल 25,000 छात्रों की मदद के लिए मॉडल कौशल ऋण योजना।
- छात्रों को कॉलेज एडमिशन लोन मिलेगा। 3% तक पैसा सरकार देगी।
- हर साल एक लाख स्टूडेंट्स को लोन के ई-वाउचर्स दिए जाएंगे।
रियल एस्टेट
- देश में बुनियादी ढांचे के लिए 11 लाख करोड़ रुपए। GDP का 3.4% खर्च होगा।
- 25,000 ग्रामीण बस्तियों के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज- 4 शुरू होगी।
- राज्यों को इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने दीर्घकालिक ब्याज मुक्त ऋण के लिए 1.5 लाख करोड़।
- 30 लाख+ आबादी वाले 14 बड़े शहरों में ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट योजनाएं।
- 1 करोड़ शहरी गरीब और मिडिल क्लास के लिए #PMWasYojana शहरी 2.0 योजना।
- चुनिंदा शहरों में 100 साप्ताहिक हाट और स्ट्रीट फूड हब बनेंगे।
- बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा और आंध्र के विकास के लिए पूर्वोदय स्कीम।
- 100 शहरों में या आसपास निवेश के लिए तैयार प्लग एंड प्ले इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे।
- राष्ट्रीय इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकास कार्यक्रम के तहत 12 औद्योगिक पार्क स्वीकृत।
- बिहार की सड़क-संपर्क परियोजनाओं के लिए 26 हजार करोड़ रुपए।
- पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे, बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का विकास होगा।
- बोधगया, राजगीर, वैशाली और दरभंगा के लिए सड़क-सम्पर्क विकसित होगा।
- काशी की तरह गया के विष्णुपद मंदिर के लिए कॉरिडोर बनेगा।
- बिहार में बिजली परियोजनाओं के लिए 21 हजार 400 करोड़ रुपए।
- आंध्र में पोलावरम सिंचाई परियोजना को पूरा किया जाएगा।
- विशाखापत्तनम-चेन्नई और हैदराबाद-बेंगलुरु इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष फंड।
महिला-बुजुर्ग
- महिलाओं और लड़कियों के लिए 3 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान।
हेल्थ
- कैंसर का इलाज सस्ता होगा। महत्वपूर्ण उपकरणों और दवाओं पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई।
- मेडिकल एक्सरे ट्यूब, फ्लैट पैनल डिटेक्टर में भी सीमा शुल्क घटाया जाएगा।
ऑटोमोबाइल
- बिजली भंडारण और समग्र ऊर्जा मिश्रण में #RenewableEnergy के लिए पंप स्टोरेज नीति लाई जाएगी
- 800 मेगावाट का कर्मशियल थर्मल प्लांट स्थापित करने के लिए NTPC और BHEL के बीच संयुक्त उद्यम।