New Update
/anm-hindi/media/post_banners/8dvJhpwEBG2yJEQyfqgc.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों कलर्स पर आने वाले 'हुनरबाज: देश की शान' को जज कर रही हैं। लेकिन खास बात तो यह है कि 'हुनरबाज' के सेट पर ही परिणीति चोपड़ा का स्वयंवर भी होने जा रहा है। इससे जुड़ा एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर विशाल सिंह दूल्हा बनकर एंट्री करते दिखाई दिये तो वहीं शिविन नारंग शगुन की थाल परिणीति चोपड़ा को सौंपते नजर आए। दूसरी ओर अर्जित तनेजा भी परिणीति चोपड़ा के लिए गुलाब का फूल लेकर आए। इतना ही नहीं, वीडियो में करण जौहर परिणीति चोपड़ा को शगुन की चुनरी ओढ़ाते हुए भी दिखाई दिये। परिणीति चोपड़ा के स्वयंवर से जुड़े इस वीडियो को लेकर फैंस भी खूब एक्साइटेड हैं।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)