/anm-hindi/media/media_files/xIzsSBVO6LxgRXY5SsGt.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : सेक्सटॉर्शन (sextortion) का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गुजरात का रहने वाला 36 वर्षीय एक रेलवे कर्मचारी मुंबई (Mumbai) के डोंबिवली ईस्ट में अपने परिवार के साथ रहता था। वो सेंट्रल रेलवे के माटुंगा वर्कशॉप में काम करता था। एक दिन फेसबुक पर उसे एक अनजान लड़की की रिक्वेस्ट आई। उसने स्वीकार कर ली। उस लड़की का नाम कोमल शर्मा है। इनबॉक्स में बात करते-करते दोनों की मोबाइल पर बात होने लगी। एक दिन लड़की ने उसे व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल किया। उस दौरान कोमल ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वो उसे ब्लैकमेल करने लगी। उससे दो लाख रुपए की मांग की गई। पीड़ित ने किसी तरह पैसों का जुगाड़ करके कोमल को दिया। लेकिन उसके बाद भी वो उसे ब्लैकमेल करती रही। जीआरपी के अफसर के मुताबिक, इस मामले में एक महिला और तीन पुरुष के खिलाफ केस दर्ज (FIR) की गई है। उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)