राष्ट्रपति मुर्मू दो देशों की राजकीय यात्रा के दूसरे चरण में स्लोवाकिया पहुंचे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो देशों के राजकीय दौरे के दूसरे चरण में बुधवार को स्लोवाकिया की यात्रा शुरू की। जानकारी के मुताबिक, मुर्मू स्लोवाकिया जाने वाली भारत की दूसरी राष्ट्रपति बन गई हैं।

author-image
Jagganath Mondal
एडिट
New Update
murmu

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो देशों के राजकीय दौरे के दूसरे चरण में बुधवार को स्लोवाकिया की यात्रा शुरू की। जानकारी के मुताबिक, मुर्मू स्लोवाकिया जाने वाली भारत की दूसरी राष्ट्रपति बन गई हैं। पुर्तगाल का दौरा खत्म करने के बाद वह वियना पहुंचीं और वहां से सड़क मार्ग से ब्रातिस्लावा (स्लोवाकिया की राजधानी) पहुंचीं। यह यात्रा उन्होंने रात के समय की। 

स्लोवाकिया में अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान, राष्ट्रपति मुर्मू प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगी तथा राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी, प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको और राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष रिचर्ड रासी से मुलाकात करेंगी। आखिरी बार किसी भारतीय राष्ट्रपति ने 29 साल पहले स्लोवाकिया का दौरा किया था। मुर्मू मध्य यूरोपीय देश का दौरा करने वाले दूसरे भारतीय राष्ट्रपति बन गए हैं।