Food : नाश्ते में ब्रेड और अंडा खाना कब हो सकता है नुकसानदेह?

नाश्ते(breakfast) में अंडा (Egg)और ब्रेड(bread)  खाना कई बार नुकसानदेह  (harmful) रूप ले सकता है।अगर आप रेगुलर ब्रेड खाते हैं जिसमें कि कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है और फाइबर (fiber) कम।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
egg and bread

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: नाश्ते(breakfast) में अंडा (Egg)और ब्रेड(bread)  खाना कई बार नुकसानदेह  (harmful) रूप ले सकता है।अगर आप रेगुलर ब्रेड खाते हैं जिसमें कि कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है और फाइबर (fiber) कम। तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है। एसिडिटी (acidity) भी हो सकती है। पेट से जुड़ी कई समस्याओं के शिकार हो सकते हैं।

साबुत अनाज से बने ब्रेड का चुनाव करना ही सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो कि बॉवेल मूवमेंट को सही रखता है। साथ ही इससे वजन नहीं बढ़ता और शुगर भी कंट्रोल रहता है। तो, नाश्ते में ब्रेड और अंडा खाएं। पर दो ब्रेड और दो अंडे से ज्यादा नहीं। इसमें भी साबुत अनाजों से बने ब्रेड का चुनाव करें।