एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: एयर इंडिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि अहमदाबाद से लंदन जाने वाला विमान AI171 गुरुवार को उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अहमदाबाद से दोपहर 13: 38 बजे रवाना हुए बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत कुल 242 लोग यात्रा कर रहे थे।