New Update
/anm-hindi/media/media_files/XFs5kpYsEd503Da15SMp.jpg)
Upper Kulti Durga Puja Mandap in 2023
एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : बंगाल की दुर्गा पूजा पूरी दुनिया में मशहूर है। वही आज शुभ षष्ठी के दिन से आसनसोल के कुल्टी में दुर्गोत्सव का उल्लास बिखरने लगा है। कुल्टी के ऊपर कुल्टी के सार्वजनिक दुर्गापूजा मंडप को इस साल एक अलग ही रूप से सजाया गया है। इस साल दुर्गा पूजा को लेकर आकर्षक एवं भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है। बता दे इस पूजा पंडाल का 74 साल होने जा रहा है। इस बार का ये पंडाल को थर्माकोल से आकर्षक दिया गया है जिसे देखने से लग रहा है की यंहा भगवान शिव के आनंदमयी तांडव रूप नटराज स्वयं पधारे है।
वैसे तो हर बार दुर्गा पूजा अपने आप में अनोखी ही होती है, लेकिन इस बार की दुर्गा पूजा में खास बात ये भी है कि इस बार पंडाल की सजावट में महादेव के त्रिशूल और नागों को जोड़ा गया है।