/anm-hindi/media/media_files/laR03ebfN0aQyP2uPHAg.jpg)
Milk like liquid came out from Neem tree
राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : सालानपुर प्रखंड के रूपनारायणपुर हिंदुस्तान कैब्सल पोलटेक्निक कॉलेज के समीप न्यू कॉलनी में एक नीम के पेड़ से निकलने लगा अचानक दूध जैसा तरल पदार्थ। इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। जैसे ही ये खबर इलाके में फैली लोग वहां जुटने लगे। पेड़ से निकलते दूध जैसे तरल पदार्थ को देख चमत्कार मानने लगे। जिसके बाद आस-पास के लोगो ने उक्त पेड़ से निकलते दूध को भगवान का चमत्कार मान पूजा-अर्चना करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह से ही पेड़ को चमत्कार बता कर इलाके के महिलाओं ने पूजा-अर्चना शुरू कर दिया और इलाके में पेड़ ई पूजा के लिये लोगों का जुटान शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ से निकल रहे दूध जैसे तरल पदार्थ को भगवान का चमत्कार है।
वही स्थानीय विज्ञान जानकारों के अनुसार पेड़ से दूध निकलने को प्राकृतिक कारण बताया है। दूध जैसा छागदार तरल पदार्थ को निकलने का वैज्ञानिक कारण हो सकता है। वही कुछ लोग इसे अंधविश्वास करार दे रहे है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)