Asansol News: व्हाट्सएप के जरिये जामुड़िया के एक युवक के साथ हुआ फ्रॉड

इस बारे में रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनके साथ फ्रॉड हुआ है। उन्होंने बताया 16095434877 नंबर से व्हाट्सएप पर उनको एक संदेश प्राप्त हुआ।

New Update
 cyber crime

टोनी आलम, एएनएम न्यूज: उत्तर प्रदेश के मुरादपुर के बदलापुर थाना अंतर्गत रजनीश उपाध्याय जामुड़िया के एक निजी कारखाने में कार्यरत हैं वह जामुड़िया थाना पहुंचे और उन्होंने उनके साथ साइबर अपराध की रिपोर्ट लिखाई। इस बारे में रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनके साथ फ्रॉड हुआ है। उन्होंने बताया 16095434877 नंबर से व्हाट्सएप पर उनको एक संदेश प्राप्त हुआ। इस नंबर पर एक महिला से उनकी दोस्ती हुई जोकि खुद को अमेरिका की रहने वाली बता रही थी। उस महिला ने कहा कि वह भारत घूमने आना चाहती है और क्योंकि वह भारत में रजनीश उपाध्याय के अलावा और किसी को नहीं पहचानती तो वह उनसे आकर भारत में मिलना चाहती है ताकि वह भारत उनके साथ घूम सके। रजनीश उपाध्याय ने कहा कि अभी व्यस्त हैं समय नहीं दे पाएंगे लेकिन उस महिला ने जिद की। इसके बाद उस महिला ने उन्हें संदेश भेजा कि वह भारत आ गई है लेकिन उनके पास 65000 अमेरिकी डॉलर है और अगर इस राशि को भारतीय मुद्रा में परिवर्तित नहीं किया गया तो उन पर मामला दर्ज हो जाएगा इसलिए उन्होंने रजनीश उपाध्याय से फौरी तौर पर कुछ आर्थिक मदद मांगी और वादा किया कि वह उन्हें यह पैसे लौटा देंगे। राजेश उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने उस महिला की मदद की और धीरे-धीरे ₹600000 से कुछ ज्यादा उनको दिए। रजनीश उपाध्याय ने कहा कि इसके बाद उस महिला ने उनसे सारे संपर्क काट दिया जब उनको एहसास हुआ कि उनके साथ धोखेबाजी हुई है तो उन्होंने जामुड़िया थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर अब्दुल समाद के नेतृत्व में मामले की जांच की गई और अभी तक ₹209765 से कुछ ज्यादा की रकम वापस पाने में सफलता मिली है। इसके लिए उन्होंने जामुड़िया थाने का धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि उनकी बाकी की रकम भी जल्द से जल्द उनको मिल जाएगी।