SAIL ISP और आसनसोल नगर निगम के बीच टकराव, जानिए क्या है मामला

TMC पार्षद अशोक रुद्रा ने कहा कि यहां पर नगर निगम द्वारा एक हाई मास्ट लाइट आने की बात कही गई थी, लेकिन SAIL ISP द्वारा नगर निगम को यह बताया गया कि इस लाइट के लिए बिजली की व्यवस्था वह नहीं कर सकते।

author-image
Jagganath Mondal
एडिट
New Update
sail ISP VS AMC

SAIL ISP VS Asansol Municipal Corporation

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : इस्पात नगरी बर्नपुर में एक हाई मास्ट लाइट को लगाने को लेकर SAIL ISP के साथ नगर निगम का विवाद खड़ा हो गया है। इस बारे में TMC पार्षद अशोक रुद्रा ने कहा कि यहां पर आसनसोल नगर निगम द्वारा एक हाई मास्ट लाइट आने की बात कही गई थी, लेकिन SAIL ISP द्वारा नगर निगम को यह बताया गया कि इस लाइट के लिए बिजली की व्यवस्था वह नहीं कर सकते। इस पर आसनसोल नगर निगम द्वारा कहा गया कि इस हाई मास्ट लाइट में बिजली की व्यवस्था राज्य विद्युत परिषद द्वारा की किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक इसके बाद जब उस लाइट को लगाने के लिए काम किया जा रहा था तब ISP प्रबंधन द्वारा यह कहा गया कि यहां पर इस लाइट को लगाने का काम नहीं किया जा सकता। अगर वह इस काम को आगे बढ़ते हैं तो सेल द्वारा केंद्रीय सुरक्षा बल भेज कर कार्रवाई की जाएगी।