Aaj Ka Rasifal: जानिए नए साल का पहला दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा

चंद्र देव के सिंह राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही कई राशि के जातक आज अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
1 RASHIFAL

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज का राशिफल (aaj ka rasifal) के अनुसार आज नव वर्ष यानी साल 2024 का प्रथम दिवस (today Horoscope) राशि चक्र की सभी राशियों (rasifal) के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। चंद्र देव के सिंह राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही कई राशि के जातक आज अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। दैनिक राशिफल (daily Horoscope) पढ़ के जानते है कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन। 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) : आज स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। ऐसा हो सकता है कि कोई पुराना रोग उभर कर सामने आए, जिस कारण आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में नया चांस आपको मिलने वाला है, जिस का भरपूर लाभ उठाएं। 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई बड़ा कार्य शुरू करने का विचार आज घर परिवार में बन सकता है, जिसमें परिवार मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। कोई बड़ा ऑफर आज आपको मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) : आज घर परिवार की कुछ परेशानियों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी धनराशि किसी को ना दें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today) : आज जो पुराना विवाद चल रहा है, वह दूर हो सकता है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। अपना व्यवहार मृदुल रखें। 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today) : आज आप व्यर्थ की भागदौड़ में परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय के लिए आपको बाहर की यात्रा आदि करना पड़ सकती है। इस यात्रा का आपको लाभ प्राप्त होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। आपकी खुद की एक पहचान बनेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today) : आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। किसी मौसमी बीमारी से आप पीड़ित तरह सकते हैं। इस कारण मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आपको कहीं से बड़ा ऑफर मिल सकता है। कार्य क्षेत्र और परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today) : आज आप अपनी किसी आदत के कारण भारी नुकसान में पड़ सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। उसमें ना उलझे, नहीं तो आप किसी षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपके पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। परिवार में मतभेदों के चलते विरोधी वर्ग इसका लाभ उठा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) : आज आप अपनी पत्नी बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, जिस कारण परिवार में शानदार माहौल बनेगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको लाभ होगा। परिवार के लोग भी आपके पक्ष में होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) : आज आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा रहे हैं, तो अपने सामान की हिफाजत करें, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। कोई रुका हुआ कार्य आज आपका पूर्ण हो सकता है। इस कारण मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। किसी नए कार्य की कार्य योजना बन सकती है। 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today) : आज आप अपने पुराने घर में चेंज कर सकते हैं। साथ ही परिवार के लोगों के साथ प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने का मन बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय और नौकरी में आपके सहयोगी वर्क का आपको अच्छा सपोर्ट मिलेगा। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today) : आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ जाएगा और आपके विरोधी बढ़ जाएंगे। हो सकता है कि आज कुछ सामाजिक फैसले आप के विरोध में जाएं, जिस कारण आप व्यर्थ के वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today) : आज कुछ बातों को लेकर आपका आपकी पत्नी से -विवाद हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई आदि की टेंशन को लेकर आप नया घर बदल सकते हैं, जिस कारण परिवार में माहौल बिगड़ सकता है। माता-पिता भाइयों से आपका विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कुछ नया करने का भी प्रयास ना करें।