दूसरे चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन, 11 नवंबर को होगा मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान दो दिन बाद यानी 11 नवंबर को होगा। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है, और शाम पांच बजे के बाद प्रचार थम जाएगा।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Breaking News

Breaking News

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान दो दिन बाद यानी 11 नवंबर को होगा। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है, और शाम पांच बजे के बाद प्रचार थम जाएगा।

दूसरे चरण में 20 जिलों की कुल 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इसके लिए 45,339 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 4,109 बूथों को संवेदनशील और 4,003 बूथों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है।

चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। अतिसंवेदनशील बूथों पर मतदान शाम चार बजे तक ही होगा, जबकि अन्य केंद्रों पर सामान्य समय तक मतदान जारी रहेगा।