Chandrayaan-3 : इस जिले की मिट्टी का है इस मिशन में अहम योगदान

चंद्रमा पर भारत के चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सॉफ्ट लैंडिंग (soft landing) पर टिकी हुईं हैं दुनियाभर की निगाहें । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के इस अभियान को

author-image
Kalyani Mandal
New Update
isrochandrayan3

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: चंद्रमा पर भारत के चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सॉफ्ट लैंडिंग (soft landing) पर टिकी हुईं हैं दुनियाभर की निगाहें । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के इस अभियान को यहां तक पहुंचाने में तमिलनाडु (Tamilnadu) के बेटों -पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (Dr APJ Abdul Kalam), चंद्रयान-2 के मिशन निदेशक मायिलसामी अन्नादुरई (Mayilasamy Annadurai), चंद्रयान-3 के परियोजना निदेशक वीरमुथेवल पी (Veeramutheval P) का योगदान के साथ राज्य की माटी ने भी इसमें अहम योगदान दिया है। राज्य की राजधानी चेन्नई से करीब 400 किलोमीटर दूर स्थित नामक्कल 2012 से चंद्रयान मिशन की क्षमताओं को जांचने के लिए इसरो को माटी उपलब्ध करा रहा है, क्योंकि इस जिले की जमीन चंद्रमा की सतह से मिलती जुलती है।