/anm-hindi/media/media_files/2025/06/30/murmu-2025-06-30-12-06-01.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होकर मेधावियों को पदकों से सम्मानित किया। जानकारी के मुताबिक, वह सुबह करीब 9:50 बजे भारतीय वायु सेना के विमान से त्रिशूल एयरबेस पर उतरीं। यहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी भी मौजूद रहे।
#UttarPradesh: Governor Anandiben Patel, CM Yogi Adityanath and Union Minister Shivraj Singh Chouhan received President Droupadi Murmu on her arrival at Bareilly.#Bareilly@myogiadityanath@ChouhanShivraj@CMOfficeUP@rashtrapatibhvnpic.twitter.com/FZVPN2hse9
— All India Radio News (@airnewsalerts) June 30, 2025