PM मोदी ने दी राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 67वें जन्मदिन पर उन्हें शुक्रवार को बधाई देते हुए कहा कि उनका जीवन और नेतृत्व देश भर में करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है। 

author-image
Jagganath Mondal
New Update
modi

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 67वें जन्मदिन पर उन्हें शुक्रवार को बधाई देते हुए कहा कि उनका जीवन और नेतृत्व देश भर में करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है। 

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, 'राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए। उनका जीवन और नेतृत्व देश भर में करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है। जनसेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी को हिम्मत देती है और आशा की किरण है।