मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, अब कौन मुख्यमंत्री? (Video)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन अब सवाल ये है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? हालांकि इस सवाल का जवाब आप नेता आतिशी ने दिया।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
delhi next cm

CM Arvind Kejriwal arrested

एएनएम न्यूज, ब्यूरो: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन अब सवाल ये है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? हालांकि इस सवाल का जवाब आप नेता आतिशी ने दिया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे, फिलहाल यही योजना है। 

आतिशी ने कहा, "हमें जानकारी मिली है कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। हमने हमेशा कहा है कि अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री होंगे, हमने सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया है। हमारे वकील SC पहुंच रहे हैं। हम आज रात SC में तत्काल सुनवाई की मांग करेंगे।'' बता दें कि इससे पहले आप नेता मनीष सिसौदिया को एक्साइज मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस बार अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया।