Lifestyle: बनाए आलू चोखा, जाने रेसिपी

4 आलू उबाल लें। फिर इसे अच्छी तरह मैश करें। अब नमक डालें। बारीक कटा प्याज और मिर्च डालें। थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर डालें। फिर  इसमें एक चम्मच सरसों का तेल डालें।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
alu chokha

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बिहार का चोखा देश के लगभग हर हिस्से में मशहूर है। जिसने एक बार इसका स्वाद चखा है, वह दोबारा जरूर खाएगा।

4 आलू उबाल लें। फिर इसे अच्छी तरह मैश करें। अब नमक डालें। बारीक कटा प्याज और मिर्च डालें। थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर डालें। फिर  इसमें एक चम्मच सरसों का तेल डालें। अगर आपके पास भरवां मिर्च का अचार है तो इसमें थोडा़ सा मसाला डालकर अच्छे से मैश कर लीजिए। इसके बाद आप चाहें तो इसमें बारीक कटा हरा धनिया भी डाल सकते हैं। आपका चोखा तैयार है। 

अगर आप कच्चा तेल नहीं डालना चाहते हैं तो पैन गरम करें और तेल डालें।फिर  एक चुटकी हींग, राई और लाल मिर्च पाउडर डालें। अब तेल के गरम होते ही इसे मैश किए हुए आलू में डाल दें। इस आलू चोखा को वरन-भात, चटनी के साथ परोसें।