Lifestyle: जानिए आम खाने के फायदे

आम के पत्तों को छाया में सुखाकर चूर्ण बना लें, इसे 5-5 ग्राम की मात्रा में सुबह - शाम पानी से 20-25 दिन लगातार सेवन करने से मधुमेह में लाभ होता है |  पके आम खाकर ऊपर से गर्म दूध पीने से कब्ज़ से छुटकारा मिल जाता है |

author-image
Kalyani Mandal
New Update
mangob

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आम को फलो का राजा कहा जाता है। यह लोगो का सबसे प्रिय फल माना जाता है। आम के खाने के कुछ फायदे भी है। तो आइये जानते है - 

1. अगर  बच्चों को मिट्टी खाने की आदत छुड़ाने के लिए आम की गुठली की गिरी का चूर्ण पानी में मिलाकर दिन में दो -तीन बार पिलायें, इससे पेट के कीड़े मर जायेगे।

2. एक पका हुआ आम लेकर , उसे आग में भून लें | जब यह ठंडा हो जाए तो इसे धीरे -धीरे चूसें, इससे सूखी खांसी में लाभ होता है | 

3. आम के पत्तों को छाया में सुखाकर चूर्ण बना लें, इसे 5-5 ग्राम की मात्रा में सुबह - शाम पानी से 20-25 दिन लगातार सेवन करने से मधुमेह में लाभ होता है | 

4. पके आम खाकर ऊपर से गर्म दूध पीने से कब्ज़ से छुटकारा मिल जाता है |