Lifestyle: कुछ कच्चे फूड्स का सेवन से मिलेगा भरपूर पोषण

प्याज में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम, पोटेशियम ,सोडियम, फोलेट्स, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे कई गुणकारी तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत रखते हैं, आंखों को स्वस्थ रखते हैं। 

author-image
Kalyani Mandal
New Update
kachha vege

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : कुछ कच्चे पदार्थ न सिर्फ हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं बल्कि यह हमें बड़ी से बड़ी बीमारियों से लड़ने के लिए इम्युनिटी प्रदान करते हैं।

टमाटर- टमाटर विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर और कैल्सियम जैसे पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। जिसे सलाद के रूप में अक्सर लोग खाते हैं। 

कच्ची प्याज- कच्ची प्याज खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। गर्मियों के मौसम में कच्ची प्याज का सेवन करने से तनाव दूर होता है और  यह लू की चपेट में आने से भी बचाता है। प्याज में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम, पोटेशियम ,सोडियम, फोलेट्स, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे कई गुणकारी तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत रखते हैं, आंखों को स्वस्थ रखते हैं। 

कच्चा खीरा- खीरा यानी जिसे ककड़ी भी कहा जाता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। अक्सर लोग इसे सलाद के रूप में खाना पसंद करते हैं। आप चाहे तो इसे जूस बनाकर या फिर इसका रायता बनाकर भी खा सकते हैं।