/anm-hindi/media/media_files/2025/08/02/rat-2025-08-02-17-39-32.jpg)
rat
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: घर में अगर एक भी चूहा आ जाए तो वो पूरे घर को तहस नहस कर देता है। कई घरों में तो 1 नहीं बल्कि कई चूहें अपना आतंक फैलाते हैं। घर में चूहे का होना कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ाता है। ऐसे में जरूरी है कि इन्हें समय रहते ही घर से बाहर कर दिया जाए। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं वो चीजें जिन्हें चूहों को भगाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।
कपूर का करें इस्तेमाल
कपूर चूहों को भगाने के लिए एक बहुत ही बढ़िया ऑप्शन है। कपूर से चूहे आपके घर के आस-पास भी नहीं भटकेंगे। दरअसल, कपूर की स्मेल इतनी तेज होती है कि चूहे इससे दूर ही भागते हैं। अगर आपके घर में चूहें है तो कपूर को घर के कोने -कोने में रख दें। या फिर आप कपूर को जलाकर उसका धुआं भी घर में फैला सकते हैं। इससे चूहें घर से भाग जाएंगे।
दालचीनी भी है असरदार
वैसे तो खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए भारतीय घरों में दालचीनी का इस्तेमाल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दालचीनी चूहों को भगाने में भी बहुत कारगर है। इसके लिए आप दालचीनी का पहले पाउडर बना लें और उसे घर के कोने-कोने में रख दें। इसकी महक भी चूहों को पसंद नहीं होती है और वो आपके घर से दूर चले जाएंगे।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)