रानीगंज में देखिये डकैती का लाइव वीडियो

पुलिस और डकैतों के बीच गोलीबारी हुई। रविवार लगभग 12:15 बजे आधुनिक हथियारों से लैस 8 डकैत सोने की दुकान के सुरक्षा गार्ड की बंदूक छीनकर दुकान में घुस गए और दुकान के सभी कर्मचारियों और ग्राहकों से 10-15 मिनट तक लूटपाट की।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
LIVE.

Docoity live video

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: आसनसोल के रानीगंज में एक सोने की दुकान में भीषण डकैती को रोकने के लिए पुलिस और डकैतों के बीच गोलीबारी हुई। रविवार लगभग 12:15 बजे आधुनिक हथियारों से लैस 8 डकैत सोने की दुकान के सुरक्षा गार्ड की बंदूक छीनकर दुकान में घुस गए और दुकान के सभी कर्मचारियों और ग्राहकों से 10-15 मिनट तक लूटपाट की। जब पुलिस ने डकैतों पर फायरिंग की तो डकैतों ने भी लगातार फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना से पूरा इलाका थर्रा गया। पुलिस की गोली से एक घटना में एक डकैत घायल हो गया। डकैत तेजी से बाइक पर सवार होकर वहां से भाग निकले। पुलिस घटना के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। दिनदहाड़े इस तरह की की घटना से रानीगंज बाजार इलाके में भय और दहशत फैल गयी है। सीसीटीवी फुटेज में लाइव डकैती क़ैद हो गयी वही कुछ लोगो ने भागते हुए डकैतों का वीडियो अपनी मोबाइल में क़ैद कर लिया।