जानिए छठ पूजा के आखिरी दिन उषा अर्घ्य की विधि

कल यानी 20 नवंबर को छठ पूजा का आखिरी दिन है। चौथा दिन अर्थात सप्तमी तिथि छठ महापर्व का अंतिम दिन होता है। इस दिन प्रातः काल उगते सूर्य को जल दिया जाता है।

author-image
Kalyani Mandal
19 Nov 2023
New Update
usha bidhi

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : कल यानी 20 नवंबर को छठ पूजा का आखिरी दिन है। चौथा दिन अर्थात सप्तमी तिथि छठ महापर्व का अंतिम दिन होता है। इस दिन प्रातः काल उगते सूर्य को जल दिया जाता है। जानिए आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने की विधि…

उषा अर्घ्य की विधि: 

इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य देते समय अपना मुख पूर्व दिशा की ओर रखें।

सूर्य देव को जल चढ़ाते देते समय जल के पात्र को हमेशा दोनों हाथों से पकड़ते हैं।

सूर्य को अर्घ्य देते समय पानी की धार पर पड़ रही किरण को देखना बहुत ही शुभ माना जाता है।

अर्घ्य देने के लिए हमेशा जलपात्र का ही प्रयोग करें।

अर्घ्य देते समय पात्र में अक्षत और लाल रंग का फूल अवश्य डालें।