/anm-hindi/media/media_files/2025/08/26/ranigang-news-2025-08-26-19-25-57.jpg)
ranigang news
टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया युवक डूब गय। डूबने वाले युवक का नाम बिपदतरन दत्त है। वह लगभग 30 वर्ष का था और तिराट गाँव का निवासी बताया गया है। यह घटना रानीगंज थाना क्षेत्र के तिराट श्मशान काली मंदिर घाट की है।
जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर करीब 1 बजे पांच दोस्त नदी में नहाने गए थे। उसी समय बिपदतरन नदी में उतरते ही गहराई में चला गया और डूब गया।
बाकी दोस्त उसे बहुत खोजने की कोशिश करते हैं लेकिन जब नहीं मिला, तो उन्होंने स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम को खबर दी गई।
घटना स्थल पर पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम पहुंची और नदी में स्पीडबोट उतार कर तलाश शुरू की गई। अब तक डूबे युवक का कोई पता नहीं चला है। स्थानीय लोगों का दावा है कि अवैध रेत खनन के कारण नदी की गहराई बहुत बढ़ गई है और वहां भंवर बन गया है। इसी वजह से यह दुर्घटना हुई है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)