टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : बराबनी के चरणपुर बौद्ध विहार संस्था की तरफ से आज बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष पर सुबह से बुद्धदेव की मूर्ति के सामने पूजा अर्चना और चर्चा का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2001 से किस अनुष्ठान का आयोजन किया जाता रहा है। इस मौके पर यहां दीपेन बावरी काजल बावरी राजवंशी बावरी नब राय सुरेश दास मनोज बावड़ी आदि उपस्थित थे। इस बारे में इस आयोजन से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि लगभग 25 वर्षों से यहां पर हर बुद्ध पूर्णिमा के दिन ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, इसके जरिए वह गौतम बुद्ध के आदर्शों पर सभी को चलने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि आज सिर्फ इस क्षेत्र नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र से भी बुद्धिजीवी आएंगे और गौतम बुद्ध के आदर्शों के बारे में लोगों को बताएंगे और किस तरह से आज के दौर में गौतम बुद्ध और ज्यादा प्रासंगिक हो चुके हैं इसके बारे में जानकारी देंगे।