Jagganath Mondal
एडिट
New Update
/anm-hindi/media/media_files/X9WvmCInkZFOC1ZO6Wds.jpg)
Bengal Jharkhand border post
राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : चौथे चरण में आसनसोल लोकसभा चुनाव कुल मिलाकर शान्तिपूर्ण सम्पन्न हो गया। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर राज्य पुलिस समेत केंद्रीय पुलिस बल मुस्तैद रह कर निष्पक्ष चुनाव कराते दिखे। लेकिन इस दौरान राज्य से सटे सीमावर्ती नाका चेकपोस्ट से आवागमन सुचारू रूप से चलता रहा। सालानपुर थाना क्षेत्र के रूपनारायणपुर चेक नाका, कल्यानेश्वरी चेक नाका, बाराबनी थाना के रुणाकुड़ा घाट चेकनाका समेत कुल्टी थाना के डूबुडीह चेक नाका पर राज्य की पुलिस बल ही तैनात रही, उक्त सभी सीमावर्ती चेकनाका पर केंद्रीय सुरक्षा बल के एक भी जवान चुनाव के दौरान नही देखें गये। साथ ही किसी भी सीमा को पूर्ण रूप से सील नही किया गया था, वही आनेजाने वही सभी वाहनों की इस दौरान गहनता से जाँच की गई।