चित्तरंजन में तृणमूल का विजया सम्मेलन

सम्मेलन में मुख्य रूप से उपस्थित जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष उज्ज्वल चटर्जी, मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय को चित्तरंजन प्रखंड तृणमूल अध्यक्ष तापस बनर्जी सहित तृणमूल कार्यकर्ताओं ने फूलों के गुलदस्ते दे कर स्वागत किया।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
vijaya smmalon

Vijaya conference in Chittaranjan

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ :राज्य मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एंव तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी के निर्देशन में एक नवंबर से राज्य भर में तृणमूल कांग्रेस पार्टी प्रखंड स्तर पर विजया सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम बाराबनी विधानसभा में पहले चरण में चित्तरंजन शहर में विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य रूप से उपस्थित जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष उज्ज्वल चटर्जी, मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय को चित्तरंजन प्रखंड तृणमूल अध्यक्ष तापस बनर्जी सहित तृणमूल कार्यकर्ताओं ने फूलों के गुलदस्ते दे कर स्वागत किया। विधायक बिधान उपाध्याय एंव जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष उज्ज्वल चटर्जी ने प्रखंड के सभी कार्यकर्ताओं को विजय दशमी की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं का मिठाई खिलाया गया। साथ चित्तरंजन शहर में तृणमूल कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत मे प्रेस कॉन्फ्रेंस के आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चित्तरंजन प्रखंड तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष तापस बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आज चित्तरंजन प्रखंड में विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सभी को विजय दशमी की शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने ने आरोप लगाया कि चित्तरंजन रेलवे कारखाना केंद्र सरकार के अधीन है, इसलिए तृणमूल कांग्रेस के विजया सम्मेलन में सीएलडब्लू के कर्मचारियों को आने से रोका गया। उन्होंने ने कहा कि इसके खिलाफ संगठन के सभी सदस्य मैदान में उतरेंगे विरोध करेंगे। कार्यक्रम में जिला परिषद कर्माध्यक्ष मोहम्मद अरमान, सालानपुर प्रखंड तृणमूल कांग्रेस उपाध्यक्ष भोला सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।