के.वि. चित्तरंजन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह एवं राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन

विद्यालय प्राचार्या टेक धारनी की अध्यक्षता में विद्यालय के समस्त कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने सतर्कता जागरूकता की शपथ ली। इसके बाद एक जागरूकता रैली भी निकाली गई।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
National Unity Day

National Unity Day

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय चित्तरंजन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह' और 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय प्राचार्या टेक धारनी की अध्यक्षता में विद्यालय के समस्त कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने सतर्कता जागरूकता की शपथ ली। इसके बाद एक जागरूकता रैली भी निकाली गई।

वही बीते शुक्रवार को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में मनाया गया। प्राचार्या टेक धारनी ने अपने संबोधन में सरदार पटेल के महान कार्यों से सीख लेने का आह्वान किया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनके व्यक्तित्व, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में उनकी भूमिका और राजनीतिक एकीकरण पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर प्राचार्या की मौजूदगी में “रन फार यूनिटी” का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दोनों ही कार्यक्रमों में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी बनी रही।