अनियंत्रित बाइक दुर्घटना ग्रस्त, युवक गम्भीर रूप से घायल

मैथन डैम पर शनिवार शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक मैथन-6 नम्बर निवासी जीत कुमार (23) है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
road accident

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: मैथन डैम पर शनिवार शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक मैथन-6 नम्बर निवासी जीत कुमार (23) है। बताया जाता है कि शनिवार कल्याणेश्वरी की ओर से तेज गति से मोटरसाइकिल से जीत कुमार मैथन डैम की ओर जा रहा था तभी सड़क पर बने बंपर के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस उसे घायल अवस्था में आसनसोल जिला अस्पताल ले गई। बताया जा रहा है कि फिलहाल उनका वहीं इलाज चल रहा है।