कॉंग्रेस के स्वर्गीय नेता को दी गई श्रद्धांजलि

बाराबनी विधानसभा के पूर्व विधायक सह कॉंग्रेस के स्वर्गीय नेता माणिक उपाध्याय की 14वीं पुण्यतिथि पर बाराबनी के सभी तृणमूल पार्टी कार्यालय में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे कर याद किया गया।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
manik yapadhay Dth unvr

Tribute paid to late Congress leader Manik Upadhyay

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : बाराबनी विधानसभा के पूर्व विधायक सह कॉंग्रेस के स्वर्गीय नेता माणिक उपाध्याय की 14वीं पुण्यतिथि पर बाराबनी के सभी तृणमूल पार्टी कार्यालय में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे कर याद किया गया। बाराबनी के गरीबों और श्रमिकों के मसीहा कहे जाने वाले स्वर्गीय नेता माणिक उपाध्याय की मृत्यु 22 दिसंबर 2010 को हुई थी, जिनकी याद में प्रत्येक वर्ष आज के दिन बाराबनी विधानसभा के सभी नेता, कार्यकर्ता एवं आम लोग उन्हें नम आँखों से याद कर श्रद्धांजलि देते हैं। साथ ही उनके याद में सालानपुर प्रखंड तृणमूल कांग्रेस के तत्वाधान में विभिन्न सामाजिक कार्य किये जाते है। इसी क्रम में स्वर्गीय नेता के याद में प्रखंड के सामडीह ग्रामपंचायत के पहाड़गोड़ विश्राम बूढ़ी कांटा समिति के सहियोग से स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहाँ 50 स्थानीय लोगो ने रक्तदान किया। 

इस दौरान जिला परिषद कर्माध्यक्ष मोहम्मद अरमान, सालानपुर थाना प्रभारी अमित हाटी, प्रखंड पंचायत समिति अध्यक्ष कैलास पति मंडल, उपाध्यक्ष विद्युत मिश्रा, सामडीह ग्राम पंचायत प्राधन अनामिका मंडल, सामडीह क्षेत्रीय तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष स्वपन मंडल उपस्थित थे। 

वही एक अन्य कार्यक्रम में स्वर्गीय नेता माणिक उपाध्याय की याद में सालानपुर प्रखंड के कल्या ग्रामपंचायत अंतर्गत मनोहरा ग्राम में करीब 150 गरीब परिवारों को कंबल एंव चादर का वितरण किया गया। जहाँ कार्यक्रम  में श्रमिक नेता दिनेश लाल श्रीवास्तव कल्या ग्रामपंचायत धनंजय माझी, पंचायत सदस्य राहुल श्रीवास्तव मौजूद थे।