Asansol News : दुर्गापुर में अभिषेक, जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

उनका काफिला राजीव गांधी स्मारक मैदान पहुंचा। यहीं पर अधिवेशन स्थल बनाया गया है जहां जिले की 62 पंचायतों के लिए मतदान की व्यवस्था की गई है। अभिषेक यहीं रात बिताएंगे।

author-image
Jagganath Mondal
16 May 2023
Asansol News : दुर्गापुर में अभिषेक, जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

Abhishek Banerjee Reached Durgapur

एएनएम न्यूज, ब्यूरो : अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee ) मंगलवार शाम करीब छह बजे नवजोआर कार्यक्रम के लिए दुर्गापुर (Durgapur) पहुंचे। गांधी मोड़ पर जिलाध्यक्ष (District President) नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती (Narendranath Chakraborty) ने अभिषेक का स्वागत किया। इससे पहले तृणमूल अखिल भारतीय महासचिव ने पानागढ़ (Panagarh) गुरुद्वारे में मत्था टेका। गांधी मोड़ (Gandhi More)पर इस दिन दोपहर से ही तृणमूल कार्यकर्ताओं के साथ साथ समर्थकों का भी अपने नेता के स्वागत के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। दुर्गापुर इस्पात के आईएनटीटीयूसी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। गांधी मोड़ से राजीव गांधी मेमोरियल मैदान तक लोगों की भीड़ के कारण यह एक रोड शो में बदल गईं। उन्होंने गाड़ि में खड़े होकर सभी का अभिवादन प्राप्त किया। इसके बाद उनका काफिला राजीव गांधी स्मारक मैदान पहुंचा। यहीं पर अधिवेशन स्थल बनाया गया है जहां जिले की 62 पंचायतों के लिए मतदान की व्यवस्था की गई है। अभिषेक यहीं रात बिताएंगे। कल उनका लाउदोहा में जनसभा है, उखरा में रोड शो, न्यू केंदा में लिट्टीचोखा उत्सव है। फिर वापस आकर दुर्गापुर में रात्रि विश्राम करेंगे। वह 18 को बांकुड़ा के लिए रवाना होंगे।