Asansol News : ये हैं अलग महादेव (Video)

महिलाओं के लिए आत्मरक्षा का महत्व बताने और युवाओं को जागृत करने के लिए आसनसोल पहुंचे खुद शिहान महादेव ब्रह्मा (Shihan Mahadeb Bramha)।  आइए सुनते हैं मास्टर ट्रेनर शिहान महादेव ब्रह्मा ने एएनएम न्यूज़ के साथ एक इंटरव्यू में और क्या कहा।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Mahadev Bramha 2609

master trainer Shihan Mahadeb Bramha

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: कोलकाता के रानाघाट के महादेव ब्रम्हा ने क्योकुशिन कराटे (Kyokushin Karate) के जरिए बंगाल और देश का नाम रौशन कर मिसाल कायम किया है। वर्तमान समय में जहां युवा वीडियो गेम या नशे की लत से भटक रहा है, वहीं ये बंगाली बाबू आत्मरक्षा और कराटे के जरिए देश का नाम रोशन कर रहे हैं। चौवन साल के महादेव करीब 7 बार जापान (Japan) की धरती पर कदम रख कर लौटे है। ब्रम्हा यहीं नहीं रुके, वर्तमान में उनके बढ़ते कदम युवाओं खासकर महिलाओं को स्वस्थ जीवन की ओर ले जा रहे हैं। महिलाएं, जिन्हें आज भी कई जगहों पर सिर्फ ये सोचकर आत्मरक्षा (Self Defense) से दूर रखा जाता है कि लड़कियों के चेहरे पर चोट के निशान होंगे तो लड़के उन्हें पसंद नहीं करेंगे। महिलाओं के लिए आत्मरक्षा का महत्व बताने और युवाओं को जागृत करने के लिए आसनसोल पहुंचे खुद शिहान महादेव ब्रह्मा (Shihan Mahadeb Bramha)। आइए सुनते हैं मास्टर ट्रेनर शिहान महादेव ब्रह्मा ने एएनएम न्यूज़ के साथ एक इंटरव्यू में और क्या कहा।