दिनदहाड़े चोरों ने घर में की चोरी

बाराबनी पुलिस ने मामले में जाँच करते हुए घटना स्थल पर पहुँच जाँच की। दोपहर घर लौटने पर उन्होंने ने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर  का सब सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने ने बताया कि घर रखे कांसा एंव पितल बर्तन चोरी हुई है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
chori in sun light

Theft

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : बाराबनी थाना के दोमहानी ग्रामपंचायत अन्तर्गत काशीडांगा दुर्गा मंदिर के समीप रविवार दोपहर चोरों ने स्थानीय निवासी कृष्णा मुर्मू के घर के ताला तोड़ दिनदहाड़े घर मे चोरी की घटना का अंजाम दिया। घर के मालिक कृष्णा मुर्मू ने बताया कि घर के सभी लोग स्वास्थ्य जांच के लिये सुबह आसनसोल गये थे। दोपहर घर लौटने पर उन्होंने ने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर  का सब सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने ने बताया कि घर रखे कांसा एंव पितल बर्तन चोरी हुई है। वही घटना की सूचना बाराबनी पुलिस को दी गई जिसके बाद बाराबनी पुलिस ने मामले में जाँच करते हुए घटना स्थल पर पहुँच जाँच की।